फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth will fight cyber crime, will get training, department will start online-offline courses

Himachal: साइबर क्राइम से लड़ेगा युवा, मिलेगा प्रशिक्षण, ऑनलाइन-ऑफलाइन कोर्स शुरू करेगा विभाग

Tue, 29 Apr 2025 10:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 10:14 AM IST
सार

साइबर क्राइम विभाग प्रदेशभर के इच्छुक युवाओं के लिए 7 से 10 दिन का कोर्स शुरू करेगा। कोर्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प रहेंगे।

विज्ञापन
Youth will fight cyber crime, will get training, department will start online-offline courses
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब साइबर क्राइम विभाग युवाओं को ऐसे अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रशिक्षित करने का काम भी करेगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी करेगा। इस मुहिम का मकसद युवाओं को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करना है, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने परिवार के सदस्याें और आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक कर सकेेंगे। इससे साइबर अपराध से लड़ने में पुलिस को मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन

साइबर क्राइम विभाग प्रदेशभर के इच्छुक युवाओं के लिए 7 से 10 दिन का कोर्स शुरू करेगा। कोर्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प रहेंगे। विभाग सीआईडी दफ्यर स्थित अपने साइबर स्टेशन में युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को साइबर वॉलंटियर बनने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में वह महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। केंद्र सरकार की साइबर वॉलंटियर योजना के तहत वॉलंटियर्स को अवैध, गैरकानूनी ऑनलाइन सामग्री की पहचान, रिपोर्टिंग और उसे हटाने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करने जैसे कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नई पहल के तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना बनाई गई है। ऐसे युवाओं को सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे। इसका मकसद युवा पीढ़ी में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता लाना है। भविष्य में ऐसे युवा साइबर वॉलंटियर की भूमिका भी निभा सकते हैं। -मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed