फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth trained in the tourism business.

Shimla News: युवाओं को दिया पर्यटन व्यवसाय का प्रशिक्षण

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth trained in the tourism business.
शिमला। जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) शिमला में एचपीआई टालैंड में पर्यटन क्षेत्र में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों को पर्यटन आधारित उद्यम स्थापित करने और संचालित करने से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में महाप्रबंधक (जीएम) संजय कंवर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने उन्हें हिमाचल प्रदेश में पर्यटन आधारित उद्यमिता की संभावनाओं का लाभ उठाने और अपने उद्यम को संस्थागत व वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन आधारित उद्यमिता और सतत स्थानीय उद्यम विकास पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत और इसमें उद्यम शुरू करने के इच्छुक प्रतिभागियों को पर्यटन उद्यमिता, ब्रांडिंग, विपणन, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article