{"_id":"6745ddd59e38cfbf8e0e50a2","slug":"youth-showed-talent-in-drinking-milk-and-eating-chhena-kheer-shimla-news-c-19-sml1001-446334-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दूध पीने और छेना खीर खाने \nमें युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दूध पीने और छेना खीर खाने में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
ओपन थियेटर में प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर मिल्कफेड ने करवाया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड की ओर से राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर मंगलवार को रिज मैदान स्थित ओपन थियेटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर विभिन्न रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें दूध पीने की प्रतियोगिता और छेना खीर खाने में युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा गायन और दुग्ध आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें ओपन थियेटर में स्थित बच्चों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को मिल्कफेड की ओर से गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिल्कफेड विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक प्रीति ने कहा कि मिल्क फीड ने यह सुनिश्चित किया है कि उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल दुग्ध उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज में दूध के पोषण और आर्थिक महत्व को भी समझने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर मिल्कफेड विभाग से एसी (एफएंडए) जोगिंदर चौहान, प्रबंधक स्थापक सुरेंद्र मेहता और प्रबंधक विपणन डॉ. संदीप ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।