फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth should come forward to protect equality: Dr. Jeeva

समानता की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : डॉ. जीवा

Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to protect equality: Dr. Jeeva
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला में मानवाधिकार दिवस पर वीरवार को विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलंबो विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) जीवा निरीएला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने वैश्विक संदर्भों के साथ मानवाधिकारों की बदलती चुनौतियों पर प्रकाश डाला। युवाओं से अपील की कि वह समाज में स्वतंत्रता और समानता की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि रोजमर्रा के व्यवहार का हिस्सा बनना होगा। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रीति सक्सेना ने कहा कि मानवाधिकार सामाजिक समरसता की नीं व हैं और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वह समाज को जागरूक और संवेदनशील नागरिक दें। उन्होंने विश्वविद्यालय में मानवाधिकार साक्षरता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सीएचआरडीएस के निदेशक डॉ. सचिन शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article