फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth should become the eyes and ears of the society: Ashok Tiwari

समाज की आंख और कान बने युवा : अशोक तिवारी

Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth should become the eyes and ears of the society: Ashok Tiwari
पुलिस महानिदेशक ने किया नशे से दूर रहने का आह्वान
विज्ञापन

नशा उन्मूलन कार्यक्रम में बताए नशे के दुष्प्रभाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में सोमवार को युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस मुख्यालय के सहयोग से आयोजित नशा उन्मूलन कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह समाज के आंख और कान बनें तथा हर गतिविधि पर नजर रखें।

उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराध के खतरों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया। संदिग्ध गतिविधि से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 अथवा नजदीकी थाने में दें। कार्यक्रम की समन्वय छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ममता मोक्टा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। डीजीपी अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय समझाए और मदद के स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की नशा और साइबर अपराध रोकथाम में अहम भूमिका होती है। उप अधीक्षक गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि वह बिना किसी हिचक के पुलिस के साथ अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा कर साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कानूनी अधिकारी डॉ. पूजा बांश्टू, महिला कांस्टेबल आनंदनी, महिला कांस्टेबल रमा और निकिता ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, विवि के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, एसपी साइबर क्राइम शिमला रोहित मालपानी (आईपीएस), विवि के सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार, आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. रमेश ठाकुर, डॉ. तरुण शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article