कुल्लू: कार में थे चार दोस्त, अचानक चली गोली, एक युवक की मौत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि जांच के लिए मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के बरशैणी में बुधवार देर रात 11:40 बजे सेंट्रो कार में सवार चार दोस्तों में से एक युवक की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। गोली किसने चलाई और कहां से आई, इस बारे में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार कार के अगले शीशे को चीरते हुए गोली ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के गले में जा लगी। इसमें बरशैणी निवासी योगेश ठाकुर (21), पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि कार मणिकर्ण की ओर से बरशैणी बस अड्डे पर पहुंची। यहां अभी कार को खड़ा किया ही था कि गोली चल गई।
युवकों ने देखा कि योगेश के गले से खून निकल रहा था। एक युवक ने इसकी सूचना योगश के परिजनों को दी। माता-पिता और दोस्त योगेश को कुल्लू अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 2:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामला दर्ज कर योगेश के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि जांच के लिए मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।