{"_id":"5e99d5218ebc3e77b5394106","slug":"youth-returned-from-mohali-is-suffering-from-high-fever-admitted-to-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से लौटे युवक को तेज बुखार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से लौटे युवक को तेज बुखार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Fri, 17 Apr 2020 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से मनाली और फिर सराजघाटी पहुंचे एक युवक को तेज बुखार के चलते शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। युवक सराजघाटी का है। युवक पर ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने का आरोप है। युवक ने डॉक्टर को बताया कि वह 14 मार्च को मोहाली से मनाली गया था। 21 मार्च को मनाली से सराजघाटी स्थित अपने घर गया। उसे बीते 15 दिन से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
वह तीन दिन पहले पेट दर्द की शिकायत को लेकर सिविल अस्पताल बगस्याड़ आया था। डॉक्टरों ने उसे दवाई देकर घर भेज दिया था। सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि युवक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपाई है। मामले की विभाग ने जांच शुरू कर दी है। युवक को मोहाली से आए इतने दिन हो गए, लेकिन उसने विभाग को सही जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन