फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Killed in Bike accident at Una.

जन्मदिन पर पूजा की तैयारी कर रही थी मां, घर पहुंची बेटे की अर्थी

Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
Youth Killed in Bike accident at Una.

बेटे के जन्मदिन पर मां अभी पूजा करने की तैयारी ही कर रही थी कि अचानक उसकी मौत की खबर आ गई। दर्दनाक हादसे में घर लौट रहे बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल डाला जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है।

विज्ञापन


यहां गांव बरनोह में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक टक्कर मार कर इसमें सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही  मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। बाइक से टकराने के बाद कार सड़क पर पलट गई। इससे कार सवार को भी चोटें आई हैं। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी हमीरपुर जिला के गांव कसबाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा बाइक सवार ऊना से शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक कुसबाड़ निवासी विनोद कुमार मंगलवार रात अपने अन्य साथी विनोद ठाकुर निवासी सलापड़ कॉलोनी, सुंदरनगर के साथ बाइक पर सवार होकर ऊना से हमीरपुर की ओर जा रहा था।

बाइक सवारों को कुचलने के बाद कार भी पलटी

Youth Killed in Bike accident at Una.

इसी दौरान बरनोह में उनके पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को हिट कर दिया और कार आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि विनोद ठाकुर को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

जन्मदिन पर उठी विनोद की अर्थी

Youth Killed in Bike accident at Una.

संयोग से हादसे के दिन मृतक युवक का जन्मदिन था। विधवा मां अपने बेटे के जन्म दिन पर कंजक पूजन की तैयारी कर रही थी। उसी दिन आंगन में युवक की अर्थी पहुंच गई। उपमंडल की बल्याह पंचायत के कसवाड़ गांव के युवक विनोद कुमार (28) पुत्र विजय कुमार की मंगलवार रात को ऊना रेल फाटक के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

युवक बद्दी की एक लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। ऊना में अपने मित्र की शादी से वापस घर लौट रहा था कि कार से उसकी बाइक टकराने से उसकी मौत हो गई। बुधवार को विनोद का जन्मदिन था। उसकी मां कश्मीरी देवी ने जन्मदिन पर कंजक पूजन की योजना बनाई थी।

उसने बेटे को घर रहने को कहा था। युवक ने ऊना में मित्र की शादी में शामिल होकर लौटने की बात कही। विनोद ने रात 11:30 बजे छोटे भाई को फोन कर वापस चलने की सूचना दी, लेकिन रात को करीब दो बजे उसकी बाइक सड़क दुघर्टना होने की सूचना मिली।

युवक विनोद के एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया। विधवा मां ने दिहाड़ी मजदूरी और मायके वालों के सहारे बच्चों को पालन पोषण किया। बच्चे बड़े होकर नौकरी करने लगे तो मां को कुछ सहारा मिला।

अभागी मां बेटे की शादी के बारे में सोच रही थी कि लेकिन कुदरत ने मां से बड़े बेटे का सहारा छीन लिया। बल्याह पंचायत प्रधान वीना शर्मा, उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने युवक की मौत पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed