फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth killed in accident in jogindernagar mandi himachal pradesh

Mandi News: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे, नहीं पहुंचाया अस्पताल

Sat, 31 Dec 2022 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर शहर के गरोडू के नजदीक बाइक हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाने में किसी ने भी जहमत नहीं उठाई। घायल की बीच सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बाईक दुर्घटनाग्रस्त होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई लोग वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
youth killed in accident in jogindernagar mandi himachal pradesh
गंभीर घायल हुआ सूरज। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर गरोडू के पास शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे बाइक फिसलने से 28 साल के युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान सूरज डोगरा पुत्र दीपक डोगरा निवासी वार्ड नंबर तीन जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। युवक वेब डिजाइनर था। वह रोजाना की तरह घर से घमरेहड़ स्थित कार्यालय जा रहा था। घर से करीब 400 मीटर दूर गरोडू के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे युवक के सिर पर गहरी चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दी है। युवक की तीन माह पहले ही शादी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को ही दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि बाइक दुर्घटना में शहरी क्षेत्र के एक युवक की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बाइक हादसे में शहर के नौजवान की मौत पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन की ओर से कानूनगो अश्वनी शर्मा ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। युवक की मौत पर शनिवार को शहर का माहौल गमगीन रहा। 
विज्ञापन


किसी ने भी जहमत नहीं उठाई
कहा जा रहा है कि जोगिंद्रनगर शहर के गरोडू के नजदीक बाइक हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाने में किसी ने भी जहमत नहीं उठाई। घायल की बीच सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बाईक दुर्घटनाग्रस्त होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई लोग वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के चाचा पवन कुमार ने बताया कि उन्हें करीब दस बजकर 15 मिनट पर हादसे में भतीजे के गंभीर घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ सूरज को अस्पताल पहुंचाने की बजाय भीड़ तमाशबीन बनी रही। साढ़े दस बजे के बाद 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed