{"_id":"57bdba274f1c1b8811d4ef0c","slug":"youth-jumps-into-beas-river-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन पर बात करते युवक ने नदी में लगाई छंलाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन पर बात करते युवक ने नदी में लगाई छंलाग
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के लंबागांव इलाके के आलमपुर में ब्यास नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। युवक ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी और पीठ में बैग लटकाया था। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आलमपुर में ब्यास नदी पर बने पुल से बुधवार एक युवक ने छंलाग दी। राहगीरों की मानें तो युवक ने कान से मोबाइल लगाया हुआ था। बुधवार करीब दो बजे एक युवक काले रंग की टी शर्ट पहन कर पुल पर फोन से किसी से बातें कर रहा था।
विज्ञापन
अभी वह बातें ही कर रहा था कि अचानक उसने पुल से छलांग लगा दी। उसके बाद भरी ब्यास में युवक का कोई अता-पता नहीं चला। इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी तक यह पता भी नहीं चला है कि युवक कहां का रहने वाला है। मामला किसी प्रेम प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर, लंबागांव के एएसआई बलजीत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।