फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth from Punjab died due to drowning in Baner Khad of Kangra

Kangra: बज्रेश्वरी माता मंदिर में माथा टेकने आए पंजाब के युवक की बनेर खड्ड में डूबने से माैत

Fri, 14 Mar 2025 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Mar 2025 05:12 PM IST
सार

पुराना कांगड़ा के समेला पुल ने नीचे शुक्रवार को बनेर खड्ड ने में पंजाब के लुधियाना निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई है।

विज्ञापन
youth from Punjab died due to drowning in Baner Khad of Kangra
डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुराना कांगड़ा के समेला पुल ने नीचे शुक्रवार को बनेर खड्ड ने में पंजाब के लुधियाना निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई है। पंजाब राज्य से आए युवक बनेर खड्ड में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन एक युवक गहरे पानी में चला गया है और काफी देर के बाद भी बाहर नहीं निकला तो उसके साथियों ने शोर मचाया। इसके बाद माैके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना कांगड़ा और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी  माैत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार पंजाब से छह लोग माता बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेकने आए थे। माथा टेकने के बाद बनेर खड्ड में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन उनमें से एक गहरे पानी चला गया और उसकी माैत हाे गई।

विज्ञापन


मरने वाले युवक की पहचान चरनजीत सिंह (21) लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। इस स्थान पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से जगह-जगह सूचना पट्ट भी लगाए हैं कि यहां पर नहाना मना है। लेकिन बाहरी राज्याें से आने वाले लाेग इस सूचना को अनदेखा करते हैं और नहाने के लिए खड्ड में उतर जाते हैं। बाहर से खड्ड पानी कम दिखाई देता है, लेकिन असलियत में यह पानी बहुत गहरा होता है। अग्निशमन और पुलिस की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया है।  मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed