फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth drowned in Yamuna river in paonta sirmour himachal

यमुना नदी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Sun, 15 Sep 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Yamuna river in paonta sirmour himachal
- फोटो : अमर उजाला

पांवटा के समीप यमुनाघाट पर नहाने उतरे युवकों की टोली में से एक डूब गया। स्नान करते हुए हरियाणा के युवक फोटो खींच रहे थे। इस दौरान पांव फिसलने से दिव्यांश (17) नदी में गिर गया। हालांकि, लोगों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। एसएचओ पांवटा संजय शर्मा व नायब तहसीलदार इंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार को हरियाणा के पलवल निवासी दिव्यांश (17) पुत्र धर्मवीर अपने 3 अन्य दोस्तों लोकेश कुमार, शिवम सैनी व आयुष के साथ पांवटा पहुंचा था। ये सभी उत्तराखंड के सेलाकुई सहसपुर में एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार को सभी अवकाश होने पर पांवटा गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। माथा टेकने के बाद सभी दोस्त पवित्र स्नान के लिए यमुना नदी में उतरे।
विज्ञापन


यमुनाघाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। दिव्यांश व उसके दोस्त आपस में फोटो भी खिंचवा कर पानी में अठखेलियां कर रहे थे। दिव्यांश ने तो नहाने के लिए कपड़े भी नहीं उतारे थे। इस बीच वह पांव फिसलने से डूबने लगा। उसके दोस्तों व आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया।  युवक का पानी में कोई पता नहीं चल पा रहा था। हादसे की सूचना पुलिस अधिकारियों व प्रशासन को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तुरंत एसएचओ पांवटा संजय शर्मा व एएसआई प्रकाश चंद टीम समेत मौके पर पहुंचे। पांवटा के गोताखोर उसे तलाशने के लिए नदी में उतरे। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रयास करने के बाद शव खोज कर नदी से बाहर निकाला। नायब तहसीलदार पांवटा इंद्र कुमार व कार्यालय कानूनगो दीपक कुमार मौके पर पहुंचे।


शव बाहर निकालने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने पर सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी पांवटा संजय शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि दिव्यांश (17) पुत्र धर्मवीर के शव को गोताखोरों की सहायता से नदी से बाहर निकाल लिया है। परिजनों को सूचित कर दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed