{"_id":"6420580770955e581f07e1ae","slug":"youth-drowned-in-tons-river-in-sirmour-himachal-pradesh-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टौंस नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टौंस नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे
Sun, 26 Mar 2023 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:07 PM IST
सार
युवक के डूबते ही नदी में स्नान करने पहुंचे अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर खोदरी माजरी में टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसी बीच नदी में स्नान करने पहुंचे युवक के अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी से काफी मशक्कत के बाद शव को कोंथर के बीच से किसी तरह बाहर निकाला। सिंघपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के दिए बयान में ग्रामीण प्रशांत ठाकुर पुत्र नेत्र सिंह निवासी गांव व डाकघर खोदरी माजरी तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि देर शाम जब वह अपने घर पर था तो उसी वक्त एक लड़का स्कूटी पर आया और एक युवक के नदी में डूबने की जानकारी दी। बताया कि उसके साथ कुछ अन्य लड़के भी थे, जो डर के मारे मौके से भाग गए। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टौंस नदी में पहुंच कर युवक का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कुछ देर बाद नदी किनारे उत्तराखंड निवासी राजेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीण भी पहुंचे। मृतक की पहचान हिमांशु (19) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव ग्वासा, डाकघर नागथात तहसील एवं थाना कालसी उत्तराखंड के रूप में हुई। मृतक के पिता ने कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन