{"_id":"56f516af4f1c1b2868f14d24","slug":"youth-drawn-in-satluj-river-near-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहाने के लिए सतलुज में उतरा युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने के लिए सतलुज में उतरा युवक बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
सुनील कुमार (27) पुत्र नंद लाल होली के दिन नहाने के लिए सतलुज नदी में उतरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर शहर के साथ लगते जगातखाना के पास वीरवार को सतलुज नदी में नहाने उतरा एक युवक अचानक बह गया। युवक के बहने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और इसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बहरहाल सतलुज में बहे युवक को खोजने के लिए सुंदरनगर से गोताखोर बुलाए गए हैं। जो शनिवार से सर्च ऑपरेशन शुरू कर देंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन गांव सुरजपुर (पिपलुघाट), जिला सोलन का निवासी युवक सुनील कुमार (27) पुत्र नंद लाल होली के दिन नहाने के लिए सतलुज नदी में उतरा था।
विज्ञापन
इस दौरान नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया। पुलिस का दल एएसआई तिलक राज की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचा और तलाश शुरू कर दी। युवक रामपुर स्थित सतलुज व्यू होटल में काम करता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही सतलुज नदी के किनारे युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि युवक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। पानी गहरा होने के कारण युवक का पता नहीं लग पा रहा। उसकी तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखोर बुलाए गए हैं। शनिवार से सर्च ऑपरेशन शुरू होगा।