फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth Crossed the river by getting into the blood-freezing cold water, learned the tricks of disaster friend

Spiti: खून जमा देने वाले ठंडे पानी में उतरकर किया नदी को पार, युवाओं ने सीखे आपदा मित्र के गुर

Tue, 27 Dec 2022 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 05:45 PM IST
सार

14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को रंगरीक पुल के समीप ही स्पीति नदी में युवाओं से रिवर क्रॉसिंग करवाई गई। दिन के समय यहां का तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन
youth Crossed the river by getting into the blood-freezing cold water, learned the tricks of disaster friend
ठंडे पानी में उतरकर किया नदी को पार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के युवाओं ने खून जमा देने वाली ठंडे पानी में नदी को पार करना सीखा। आपदा मित्र के तहत अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञ इस तकनीक को सिखा रहे हैं। 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को रंगरीक पुल के समीप ही स्पीति नदी में युवाओं से रिवर क्रॉसिंग करवाई गई। दिन के समय यहां का तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड में जहां लोग पानी को स्पर्श नहीं करना चाहते, वहीं स्पीति घाटी के युवाओं ने ठंड की परवाह न करते हुए नदी को पार किया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली एवं पर्वतारोहण उपकेंद्र जिस्पा के प्रभारी मोहन नाजू की देखरेख में युवाओं को आपदा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   आपदा मित्र प्रशिक्षण में स्पीति घाटी की तीन महिला प्रशिक्षुओं ने भी रिवर क्रॉसिंग की। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के समय किस तरह से नदी को पार किया जा सकता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


59 युवा ले रहे प्रशिक्षण, इनमें तीन युवतियां
पर्वतारोहण संस्थान के उपकेंद्र जिस्पा एवं जिला आपदा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिविर में स्पीति के 59 युवाओं को आपदा से निपटने के गुर बताए जा रहे हैं। 30 दिसंबर को आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। प्रभारी मोहन नाजू ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच भी स्पीति घाटी के युवक व युवतियों ने नदी में उतरकर रिवर क्रॉसिंग की है। कहा कि शिविर में आपदा से बचने व बचाव के सभी तरीकों को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed