फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth craze to cast vote in shimla municipal corporation election

नगर निगम चुनाव: यूथ में पहली बार मतदान के लिए दिखा गजब का क्रेज

Sat, 17 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Youth craze to cast vote in shimla municipal corporation election

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए यूथ में पहली बार मतदान को लेकर खासा क्रेज रहा। युवा अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे। किसी ने दोस्त, तो किसी ने एक जिम्मेवार प्रतिनिधि के रुप में उभरते उम्मीदवार को वोट किया। जो अपने वार्ड की समस्या का हल कर सके।

विज्ञापन


दोस्त को वोट डालूंगी : गरिमा
कसुम्पटी की रहने वाली गरिमा पहली बार मतदान करने पहुंची। चुनाव का अलग माहौल और अलग अनुभव को महसूस किया है। गरिमा ने कहा कि पंथाघाटी वार्ड से मेरा दोस्त पार्षद का चुनाव लड़ रहा है। मैं दोस्त को वोट डालूंगी। 
विज्ञापन


काबिल प्रत्याशी को दिया है वोट
समरहिल स्कूल बूथ पर महेश और संदेश वोट देने पहुंचे थे। दोनो में वोट देने को लेकर काफी उत्साह था। दोनों ने कहा कि हमने काबिल प्रत्याशी को ही वोट दिया है। हमने मतदान की प्रक्रिया को भी काफी अच्छे तरीके से समझा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्याही का निशान दिखाकर कहा.. मैंने भी दिया वोट

Youth craze to cast vote in shimla municipal corporation election

बालूगंज बूथ पर निशांत ने अंगुली पर स्याही का निशान दिखाकर कहा कि देखों मैने भी वोट दिया है। यह वोट मैने प्रतिनिधित्व, प्रभावी और पढ़े लिखे उम्मीदवार को दी है। वोटिंग करने के बाद मुझे अहसास हुआ है कि आखिर लोकतंत्र क्या है।

वोट डालने के लिए भारी उत्साह
पल्लवी, परांगल और विधी भराड़ी वार्ड के सैनिक रेस्ट हाउस पर बने बूथ पर पहली बार वोट डालने पहुंची थी। तीनों ने एक साथ ही कहा कि कब आएगा हमारा नंबर। मतदान के लंबी लाइन लगी थी। मतदान के लिए किए सब्र का बांध टूट रहा हैं।

पता चला कि ईवीएम से कैसे होगी है वोटिंग 
अभी तक टीवी और अखबारों में ही ईवीएम मशीन को देखा था। न्यू शिमला की रहने वाली साक्षी ने कहा कि पहली बार वोट डाला और पता चला है कि आखिर ईवीएम पर वोट कैसे डालनी है। मुझे मेरा पहला वोट हमेशा ही याद रहेगा।

युवाओं की वोट बनाएगी निगम

Youth craze to cast vote in shimla municipal corporation election

मल्याणा की श्वेता का कहना है कि युवाओं की वोट ही नगर निगम बनाएंगी। उन्होंने बताया कि युवाओं का वोट काफी अहम है। युवा ही बदलाव लाते है, और यह तभी संभव है जब सभी युवा वोट डालें। मैं कहूंगी कि सबको वोट देना चाहिए।

न्यू शिमला की साक्षी ने पहली बार वोट डाला। साक्षी ने बताया कि वह काफी उत्सुक थी कि मशीन से कैसे वोट डाला जाता है। कहा कि पहला वोट हमेशा याद रहेगा और कोशिश रहेगी कि हर चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करुं।

मल्याणा की श्वेता भी अपने परिजनों के साथ पहली बार वोट डालने पहुंची थी। श्वेता ने कहा कि युवाओं का वोट बड़ा कीमती है। हम चाहें तो बदलाव ला सकते हैं। लेकिन ये तभी संभव है जब सब युवा वोट डालें। मैं कहूंगी कि सबको वोट देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed