{"_id":"fd1f127d528214bef5afd0611028a306","slug":"youth-congress-protest-againest-mayor-depty-mayor-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेयर साहब, तो क्या इसलिए जीता था चुनाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेयर साहब, तो क्या इसलिए जीता था चुनाव'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी दौरे करने और चुनाव के दौरान किए वायदे पूरे न करने पर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर विवादों में घिर गए हैं। युवा कांग्रेस ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश सैणी की अगुवाई में बुधवार को नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर की जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आकाश सैणी ने कहा कि सीपीआईएम के नेताओं ने चुनावों के समय जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने चुनावों के दौरान शहर के लोगों से 24 घंटे पानी, सीवरेज की उचित व्यवस्था, शहर में पार्कों का निर्माण, पार्किंग सुविधा, खेल मैदान, कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने का वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर निगम के पैसा का दुरुपयोग कर विदेशों की सैर की जा रही है। जब काम करने की बात आती है तो फिर पैसों के कमी की बात की जाती है। इस प्रदर्शन में महासचिव गौरव कुमार, अमित कोहली, आलोद चौहान, नरेश दास्टा, रिपना कलसाईक, उदित, हेमंत शर्मा, विजय शर्मा, अंकुश ठाकुर, दीपक रोहाल, वेसर दास, ललित, महेंद्र, प्रतीक शर्मा, रवि दत्त, नितिन, विशाल, प्रितिका, पूजा, हंस राज, वेद प्रकाश और कुलवंत सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।