{"_id":"5774c8104f1c1bc97379d350","slug":"youth-congress-president-vikramaditya-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य बोले, भाजपा के दुष्प्रचार का देना होगा मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य बोले, भाजपा के दुष्प्रचार का देना होगा मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने युकां पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वे संगठन में मिलीं जिम्मेवारियों का निष्ठापूर्ण निर्वाह करें। उन्होंने कहा है कि पदाधिकारियों को अपने उत्तरदायित्व को सही ढंग से पूरा करना होगा। इसी से उनका संगठन में मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया कि उन्हें अब जाग जाना चाहिए।
विज्ञापन
अन्यथा उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विक्त्रस्मादित्य सिंह ने कहा है कि युकां कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का जिम्मा संगठन के पदाधिकारियों का है, इसलिए उन्हें अपने क्षेत्रों में उनके साथ बैठकें कर उनकी समस्याओं को भी दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुट होकर लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के बोल जुमलों के ढोल के अभियान में भी सभी को अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अफजल
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अफजल अहमद ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपना कार्य मजबूती और ईमानदारी से करते हुए अपने पद और पार्टी के साथ न्याय करें।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पदाधिकारी मजबूत होता है। प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अफजल अहमद ने कहा कि जल्द ही वे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौराकर कार्यकर्ताओं की बैठकों में भाग लेंगे।