फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress himachal rally against modi govt in shimla

सोनिया पर की टिप्पणी से भड़की युवा कांग्रेस, निकाली रोष रैली

Tue, 11 Dec 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
youth congress himachal rally against modi govt in shimla

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में यूपीए अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और यहां पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

   
युकां नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने पद की गरिमा को दरकिनार करते हुए विपक्षी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पर जो टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने प्रदर्शन के दौरान मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि उन्हें अच्छे बुरे की पहचान नहीं रह गई है। मोदी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है।

पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय प्रदर्शन किए गए

कहा कि सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय प्रदर्शन किए गए। डीसी कार्यालय तक निकाली रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया

। कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में युवा कांग्रेस केंद्र की इन जन विरोधी नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरेगी। युवा नेताओं ने कहा कि अगर भविष्य में किसी भी तरह की गलत टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ की तो युवा कांग्रेस उनके घरों में जाकर उनका घेराव करेगी।

वहीं देरशाम पुलिस ने बिना अनुमति के उपायुक्त कार्यालय के धरना प्रदर्शन करने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रदर्शन में महासचिव विनोद जिंटा, पमहासचिव विकास काल्टा, महासचिव निशांत ठाकुर, नरेश दासटा, महासचिव दिनेश चोपड़ा, महासचिव राकेश नेगी, महासचिव

हेमंत शर्मा, महासचिव सिमी नंदा, अमित कोहली, आकाश सैनी, ऋ षि राठौर, सचिव उषा मेहता, मोनीता चौहान, आभा नेगी, अनु मराठा, रक्षा जोगटा, मीरा नेगी, मीना प्रेमी, मनोज शर्मा, भूपेंद्र वर्मा, वीरेंद्र

कुमार,  जालटा, छत्तर ठाकुर, तुषार स्तान, अनिल ठाकुर, चंद्रशेखर दिवान, राहुल चौहान, अनीश राठौर, कपिल ठाकुर, राहुल चौहान और केसर नेगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed