फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth congress himachal pradesh started india rising talent competition

हिमाचल: युवा कांग्रेस ने प्रदेश में शुरू की इंडियाज राइजिंग टैलेंट प्रतिस्पर्धा

Sun, 07 Aug 2022 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Aug 2022 08:04 PM IST
सार

सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को ईनाम के तौर पर एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 71,000 और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 51,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
youth congress himachal pradesh started india rising talent competition
इंडियाज राइजिंग टैलेंट प्रतिस्पर्धा। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के थीम पर आधारित इंडियाज राइजिंग टैलेंट प्रतिस्पर्धा युवा कांग्रेस ने हिमाचल में रविवार को लांच की। 15 से 35 साल की आयु वर्ग के युवा बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे देश के ज्वलंत मुद्दों से संबंधित एक मिनट का गाना, कविता, कॉमेडी और नुक्कड़ नाटक में से किसी एक विषय पर वीडियो तैयार करनी होगी। इसे व्हाट्सएप नंबर 88941-48893 पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ वीडियो वाले प्रतिभागी को ईनाम के तौर पर एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 71,000 और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 51,000 रुपये दिए जाएंगे। 17 अगस्त तक प्रतिभागी वीडियो भेज सकते हैं। इनका मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने रविवार को कहा कि यह प्रतिस्पर्धा युवाओं के लिए अपनी निराशाओं को आशा में बदलने का एक मौका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे तमाम समस्याएं दी हैं। आज पूरा देश, सभी राज्य, गांव कस्बों के लोग निराशा से घिरे हैं। इनके माध्यम से केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों से पीछे हटने को मजबूर होगी। सोनिया मान ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ  चले आंदोलन को कलाकारों ने एक नई दिशा और ताकत दी है। आज धर्म, जाति के नाम पर नफरत फैलानी की कोशिश की जा रही है। कलाकार देश को भाईचारा और एकता में धागे में पिरोने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, सह प्रभारी विनीत कंबोज, राहुल राव, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, दिव्यांश गिरधर, महासचिव जयवर्धन खुराना, प्रदेश महासचिव विनय हेटा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed