बिलासपुर: युवा कांग्रेस ने पेट्रोल के दामों का शतक पूरा होने पर काटा केक, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आलू, प्याज, टमाटर और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। मेहता ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल के दाम 103 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल के दाम का शतक लगाने पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने विरोध स्वरूप हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं के नसवाल स्थित पेट्रोल पंप पर केक काटा। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने की। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उनका एक ही नारा था कि सबका साथ सबका विकास। आज उसी नारे को बुलंद करते हुए पूरे देश का विकास पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाकर किया जा रहा है। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से आज पूरे देश और प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो गई है।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आलू, प्याज, टमाटर और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।मेहता ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल के दाम 103 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। दो दिन पहले घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतों में भी एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू सिलिंडर 1002 तथा व्यावसायिक सिलिंडर 1700 तक पहुंच ग या है। कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम अगर जल्द कम किए तो युकां प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान घुमारवीं ब्लॉक युकां उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, घुमारवीं एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष गौरी शंकर, ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक निखिल कुमार, अनीश शर्मा, सचिन कुमार, करण कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।