फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth congress and NSUI coordinator sandeep sharma resigns

कार्यप्रणाली से थे नाराज: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई समन्वयक संदीप का इस्तीफा

Mon, 14 Mar 2022 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Mar 2022 11:22 AM IST
सार

संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से वह 36 साल से जुड़े हैं। लेकिन जिस तरह से प्रभारी के दफ्तर से उपेक्षा की जा रही है, उससे वह शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
youth congress and NSUI coordinator sandeep sharma resigns
एनएसयूआई के समन्वयक संदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल युवा कांग्रेस और राज्य एनएसयूआई के समन्वयक संदीप शर्मा ने प्रभारी राजीव शुक्ला के दफ्तर की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा है कि हाईकमान ने उनकी चुनाव ड्यूटी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लगाई थी। इस दौरान उन्होंने पूरे समर्पित भाव से कार्य किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस से वह 36 साल से जुड़े हैं। हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के समय भी 1125 पोलिंग बूथों पर उन्होंने एक माह का समय दिया था। लेकिन जिस तरह से प्रभारी के दफ्तर से उपेक्षा की जा रही है, उससे वह शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में गत 16 फरवरी को नगर निगम चुनाव के संबंध में बैठक रखी गई थी। इसकी सूचना उनको देना उचित नहीं समझा गया। शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और  प्रदेशाध्यक्ष राठौर को अपने इस्तीफे की प्रतियां भेज दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed