{"_id":"614f4230c7eb0f26356664b3","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-from-a-pear-tree-in-the-courtyard-of-the-house-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: घर के आंगन में नाशपाती के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: घर के आंगन में नाशपाती के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Sat, 25 Sep 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:07 PM IST
सार
शिमला में एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह पंचायत चायली निवासी के तौर पर हुई है। ललित घर पर माता-पिता और बहनों के साथ रहता था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह पंचायत चायली निवासी के तौर पर हुई है। ललित घर पर माता-पिता और बहनों के साथ रहता था। घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है।घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक पेशे से चालक का काम करता था। घटना शनिवार सुबह चार से छह बजे के बीच पेश आई। युवक साढ़े तीन बजे के आसपास घर लौटा था।
विज्ञापन
इस बीच परिजन भी बेटे के आने पर उठे और कमरे तक छोड़ा। तड़के सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिता कमरे से बाहर आए तो देखकर होश उड़ गए। घर का इकलौता चिराग आंगन में लगे नाशपाती के पेड़ में फंदा लगाकर लटका था। आनन-फानन में अचेत अवस्था में युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते की पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोग भी घटना के बाद सहमे हुए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
मोबाइल की काल डिटेल खंगालाना शुरू
समरहिल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक हफ्ते में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इसकी तीन छोटी बहने हैं और एक की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार पाल रहे हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन