फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth commit self immolation at Kotla Kalan of Una district himachal

Himachal: ऊना जिले कोटला कलां में मानसिक रूप से बीमार युवक ने किया आत्मदाह

Thu, 22 Feb 2024 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

 ऊना जिला मुख्यालय के साथ सटे अपर कोटला कलां में 35 वर्षीय युवक ने आत्मदाह किया है। मृतक युवक की पहचान संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Youth commit self immolation at Kotla Kalan of Una district himachal
युवक की झुलसने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ सटे अपर कोटला कलां में 35 वर्षीय युवक ने आत्मदाह किया है। मृतक युवक की पहचान संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे में लगी आग पर काबू पा लिया है। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी तफ्तीश शुरू की। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार शाम के समय संजीव कुमार ने अपने कमरे में स्वयं को आग लगा दी। उस समय घर पर उसकी माता और भाभी मौजूद थीं। दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल विभाग ऊना की टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की झुलसने से मौत हो चुकी थी। आग से युवक का शरीर बुरी तरह से जल गया। उधर, एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed