फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Burn Alive in House Fire at Shimla.

शिमला में मकान में लगी आग, जिंदा जल गया युवक

Sat, 01 Apr 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Apr 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Youth Burn Alive in House Fire at Shimla.

राजधानी शिमला के कुफटाधार के समीप कमयाणा फेयर व्यू में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ढारे में लगी आग में झारखंड का एक मजदूर जिंदा जल गया। मृतक की पहचान आगनु उरांव उम्र 25 साल के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी सुरक्षित बच गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर माल रोड फायर स्टेशन से लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद की अगुवाई में गए बचाव दल ने आग पर काबू पाया। घटना में करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े तीन बजे फेयरव्यू में अरूण चौहान के निर्माणधीन भवन के धरातल मंजिल में बने ढारे में यह आग सुलगी। इसमें मृतक अगनु उरांव पुत्र सुमरा उरांव निवासी पनसु कुटान जिला गुमला अपनी पत्नी के साथ रहता था जो आग की चपेट में आने से मर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला है कि मजदूर पड़ोस में लेंटर डालने के बाद लौटे। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई । जिस पर मृतक ने पत्नी को ढारे से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लेंटर पर पूरी रात रही। पत्नी ने बताया कि उसे सुबह करीब साढ़े तीन बजे चिल्लाने की आवाज आई तो उसने जा कर देखा कि ढारे में आग लगी है। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर वे अगनु उरांव को नहीं बचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed