फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young voters have lunch with DC in una himachal

यहां युवा मतदाताओं ने डीसी के साथ किया लंच, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 30 May 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
young voters have lunch with DC in una himachal
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव-2019 में पहली बार वोट डालने वाले ऊना के युवा मतदाताओं ने उपायुक्त के साथ लंच किया। उपायुक्त ने पहली बार वोट डालने वाले लक्की युवाओं के साथ खुलकर बातचीत की। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। इस दौरान युवाओं ने डीसी के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन


लंच में भाग लेने वाले सभी युवाओं को ओम भुजिया भंडार ने गिफ्ट भी दिए। पंडित मूल राज रेजीडेंसी रक्कड़ कॉलोनी ऊना में डीसी के साथ लंच में शामिल कुछ युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन


ऊना की देहलां निवासी मानवी का कहना है कि डीसी के साथ लंच करने को लेकर वह काफी उत्साहित थीं। भाग्यशाली युवाओं में शामिल होने पर वह बेहद प्रसन्न नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंब की महक भी लंच को लेकर खूब उत्साहित नजर आईं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के निखिल लट्ठ, गगरेट के मोहित, ऊना के देवेश और मुकुंद चंदेल, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र से करन भी डीसी के साथ लंच को लेकर खुश नजर आए। 

इनको मिला लंच का मौका

लक्की ड्रॉ के जरिये चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से महक, अदिति गोस्वामी, करन शर्मा, विशाल और सुकांत शर्मा का चयन हुआ। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से मोहित ठाकुर, शालू, सुरजीत कौर और साक्षी जसवाल जबकि हरोली विधानसभा क्षेत्र से रेशव जसवाल, अंकुश व कृति भाटिया का नाम शामिल है।

ऊना विधानसभा क्षेत्र से देवेश, अनामिका कौशिक, मानवी मेनन, कृतिका सामा व मुकुंद चंदेल तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से स्मृति शर्मा, निखिल लट्ठ, पूजा शर्मा, दीक्षा और दीप सिंह का चयन उपायुक्त के साथ लंच के लिए हुआ था।

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों का नतीजा है कि जिला ऊना मत प्रतिशतता की दृष्टि से पूरे प्रदेश में प्रथम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed