फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young man Murder in Mandi of Himachal Pradesh

Himachal Murder: मंडी में युवक का कत्ल, कार सवार आए और नाम पूछकर किए ताबड़तोड़ वार, बचाव में एक साथी घायल

Sun, 10 Dec 2023 06:37 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

मंडी जिले के धर्मपुर की मंडप-चौकी सड़क में शादी से लौट रहे एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
young man Murder in Mandi of Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र की मंडप-चौकी सड़क में शादी से लौट रहे एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक कार में आए दो में से एक व्यक्ति ने तैश में आकर वहां खड़े चार युवकों से रवि का नाम पूछा। युवक के अपना नाम बताते ही आरोपी ने छुरा निकाला और उसके गले में मार दिया।

विज्ञापन


इसी के साथ एक अन्य युवक की पीठ पर छुरे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार (33) पुत्र देशराज गांव चौकी डाकघर मंडप, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को वह गांव कलोगा (मैगल) डाकघर टौरजाजर तहसील धर्मपुर में शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन


रात करीब पौने 10 बजे वह, अशोक कुमार उर्फ रवि (30) पुत्र रूप लाल गांव कलोगा (मैगल), अनिल कुमार पुत्र प्रताप सिंह गांव कलोगा (मैगल), राकेश कुमार पुत्र खेम चंद गांव चौकी सड़क में खड़े थे। घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक कार आई और उनके पास रुकी। कार में चालक गुड्डू राम और बबलू (30) उर्फ सुनील कुमार गांव ढोलन डाकघर ब्रांग तहसील धर्मपुर मौजूद थे। बबलू कार से उतरा और रवि के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी बीच बबलू ने रवि के गले पर छुरे से हमला कर दिया। उसके नीचे गिरने पर वह चिल्लाया तो आरोपी बबलू ने उसकी पीठ पर भी हमला कर दिया। इसके बाद कार में आए दोनों लोग भागने लगे। उन्हें रोककर उनकी कार में घायलों को सिविल अस्पताल मंडल ले आए, जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया।


यहां दोनों आरोपी अपनी कार छोड़कर एक अन्य कार में बैठकर भाग गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने दबोच लिया। अभी तक हमले में इस्तेमाल किया गया छुरा बरामद नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed