{"_id":"6380fb02b88a3f3b831ce08e","slug":"young-man-found-hanging-from-the-curtain-in-the-bedroom-in-shimla-suicide-note-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: बेडरूम में पर्दे के फंदे से लटका मिला एक युवक, सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: बेडरूम में पर्दे के फंदे से लटका मिला एक युवक, सुसाइड नोट भी बरामद
Fri, 25 Nov 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:57 PM IST
सार
शिमला में एक 21 वर्षीय युवक घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। गदर पुत्र नानक चंद कृष्णानगर ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 21 वर्षीय युवक घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। गदर पुत्र नानक चंद कृष्णानगर ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के कार्ट रोड स्थित कृष्णानगर में यह घटना पेश आई। गदर सबसे बड़ा बेटा था। पिता ने युवक का कमरा खटखटाया तो अंदर से काई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गए तो देखकर होश उड़ गए। युवक पर्द के फंदे से लटका पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन