{"_id":"69cd5795b4f2a6d096083e61","slug":"young-man-dies-while-playing-badminton-in-dharamshala-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत
Wed, 01 Apr 2026 11:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:07 PM IST
सार
कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से युवक की मौत हो गईं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से युवक की मौत हो गईं। रोज की तरह बैडमिंटन खेलने पहुंचे 32 वर्षीय विजय कुमार निवासी भड़वार नूरपुर अचानक ही अचेत होकर गिर गए और बेहोश हो गए। अन्य खिलाड़ी उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। विजय धर्मशाला में एक निजी नौकरी करते थे और अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराये के कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन