{"_id":"67efb17b5dc3ef0cae049339","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-a-conveyor-belt-while-working-in-an-industrial-unit-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: औद्योगिक ईकाई में काम करते कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: औद्योगिक ईकाई में काम करते कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से युवक की माैत
Fri, 04 Apr 2025 03:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:46 PM IST
सार
औद्योगिक इकाई प्राइमो केमिकल में हुए हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत चौधरी निवासी खुशीनगर(यूपी) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से युवक की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
नंगल की प्रमुख औद्योगिक इकाई प्राइमो केमिकल में हुए हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत चौधरी निवासी खुशीनगर(यूपी) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी ठेकेदार का कर्मचारी था और कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से माैत हो गई।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और नयां नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है और उनके ब्यानों के आधार पर ही आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन