फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young man attacked student several times with a sharp weapon in Himachal,

Himachal: युवक ने छात्रा पर धारदार हथियार से किए कई वार, लहूलुहान हुई लड़की; अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

Sat, 20 Apr 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर ( कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर ( कांगड़ा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर ने कॉलेज की एक छात्रा पर दराट से हमला कर दिया। इस दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
young man attacked student several times with a sharp weapon in Himachal,
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल पालमपुर के नए बस अड्डे पर लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर ने एक कॉलेज छात्रा पर दराट से कातिलाना हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बस अड्डे की सीढि़यों पर आरोपी युवक ने छात्रा पर दराट से एक साथ कई वार किए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले पालमपुर अस्पताल और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


छात्रा शायना (23) निवासी शालन(सुलह) पर के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई है। छात्रा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। छात्रा पालमपुर के निजी कालेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीढि़यों पर खड़ा होकर छात्रा का इंतजार कर रहा था। इस बीच वहां से गुजर छात्रा पर उसने दराट से हमला कर दिया। छात्रा पर वार कर रहे युवक को स्थानीय लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


छात्रा के हाथों और सिर पर हुए गंभीर चोटों के निशान को देख लोगों में भारी आक्रोश था। लोग आरोपी को पुलिस से उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सुमित कुमार निवासी नगरोटा बगवां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक हमले का पता नहीं लग सका है कि आरोपी ने हमला क्यों किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ दफा 307, 323 व 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed