{"_id":"67cefe89547532036401416a","slug":"you-made-a-false-promise-you-did-not-come-the-youth-danced-on-this-dance-shimla-news-c-19-sml1001-499262-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: झूठा किया वादा आपु नी \nआया नाटी पर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: झूठा किया वादा आपु नी आया नाटी पर थिरके युवा
विज्ञापन
कोटी छात्र संगठन के कार्यक्रम में जमा रंग
कुलदीप शर्मा ने हो निलिमा गाने पर दर्शकों को नचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में कुफरी चायल मुंडाघाट कोटी छात्र संगठन की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत नरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अनिका ठाकुर ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद झूठा किया वादा किया आपु नी आया, काली-काली तेरी अखटी और किंदी चली मेरी झुरिए गानों पर छात्राओं ने नाटी डाली।
वहीं मोहित, मुस्कान और पायल ने पंजाबी गाने पर डांस किया। इसके अलावा संगठन के युवाओं ने बॉलीवुड और हॉलीवुड डांस भी पेश किया। शाम करीब चार बजे नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने मंच संभाला। इस दौरान उन्होंने हो निलिमा और बिमला तेरे होटले सहित अन्य गानों पर दर्शकों को नचाया। इनके अलावा निहारिका, कशिश, मोहित, महक, अतुल, अदिति, सत्यम, राहुल, सानिया, इशिता, आंचल, कशिश, पायल, साक्षी, हिमानी और शगुन सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन हर्ष ठाकुर, अध्यक्ष शुभम वर्मा, मानसी वर्मा, उप अध्यक्ष अक्षित शांडिल, महासचिव ध्रुव ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।