{"_id":"602a4e74db41eb125b79e605","slug":"yoga-competition-yoga-competition-online-yoga-competition-himachal-sports-news-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पहली बार मार्च में ऑनलाइन होगी योग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पहली बार मार्च में ऑनलाइन होगी योग प्रतियोगिता
Mon, 15 Feb 2021 04:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
योग(सांकेतिक)
राष्ट्रीय योगासन खेल संघ के अध्यक्ष और भारत सरकार के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी वासवारेड्डी ने कहा है केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से योगासन को खेल का दर्जा दे दिए जाने के दूरगामी परिणाम होंगे। युवाओं में अब योग के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रदेश योगासन खेल संघ के चार दिवसीय ऑनलाइन योगासन खेल जजों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर से पहले योग आयुष मंत्रालय के अधीन आता था।
विज्ञापन
अब खेल मंत्रालय ने इसे औपचारिक रूप से खेल का दर्जा दिया है। प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्था के अध्यक्ष स्वामी रामदेव की प्रेरणा और विवि के पूर्व प्रो. डॉ. जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में इसी वर्ष प्रदेश योगासन खेल संघ की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि मार्च में पहली राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन