फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   yoga and chess will be started in schools as subjects : suresh bhardwaj

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे योग-शतरंज : भारद्वाज

Sun, 12 Jan 2020 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
yoga and chess will be started in schools as subjects : suresh bhardwaj
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में अब संस्कृत शुरू की जाएगी। यह विषय दूसरी कक्षा से पढ़ाया जाएगा। कहा कि छात्रों के लिए मानसिक और शारीरिक विकास को सरकार जल्द स्कूली पाठ्यक्रम में योग और शतरंज को शामिल करेगी। कायाकल्प संस्थान पालमपुर में स्वामी विवेकानंद पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार जीवन का मुख्य लक्ष्य आत्मा की स्वतंत्रता को प्राप्त करना है।

विज्ञापन


यह एक व्यक्ति के धर्म की संपूर्णता को समाहित करता है। शिकागो में स्वामी  ने विश्व को दिखाया कि भारत केवल सपेरों का देश न होकर महान विचारकों एवं महापुरुषों का निवास स्थान भी है। 
विज्ञापन


स्वामी ने भाईचारे को की थी देश की यात्रा : परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को भारत की एकता के मूल सिद्धांत से अवगत करवाया। विश्व समुदाय को यह बताया कि इतनी भिन्नताओं के बावजूद राष्ट्र कैसे मानवता और भाईचारे के सूत्र से बंधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के परामर्श पर उन्होंने उनकी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार को पूरे भारत की यात्रा की। भाषण प्रतियोगिता की विजेता पारुल शर्मा और नंदनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed