फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yellow lines will be installed on the roads of the capital, parking facilities will be available soon.

Shimla News: राजधानी की सड़कों पर लगेगी येलो लाइन, जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yellow lines will be installed on the roads of the capital, parking facilities will be available soon.
एडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आज से शुरू करेगी पार्किंग चिह्नित, नगर निगम वाहन चालकों से वसूलेगा मासिक शुल्क
विज्ञापन

पार्किंग की कमी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की सड़कों पर येलो लाइन पार्किंग के तहत हजारों वाहन मालिकों को जल्द ही गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम शुक्रवार से शहर के वार्डों में येलो लाइन के लिए स्थान चिह्नित करने का काम दोबारा शुरू करेगी। एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा की अगुवाई में टीम यह काम करेगी।

शहर की सड़कों पर चिह्नित होने वाली येलो लाइन पार्किंग में करीब दो हजार वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को शहर के विभिन्न वार्डों में अपने घरों के नजदीक ही वाहन खड़े करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए नगर निगम मासिक शुल्क वसूलेगा, इसकी दरें बाद में तय होंगी। इससे पहले दो वार्डों में स्थान चिह्नित करने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण यह प्रक्रिया रोक दी थी। अब शुक्रवार से वार्ड नंबर-3 कैथू और वार्ड नंबर-4 अनाडेल में येलो लाइन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने का काम दोबारा शुरू होगा। टीम निरीक्षण के बाद ऐसे स्थानों का चयन करेगी जहां वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। इसके बाद इन स्थानों पर येलो लाइन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में चार से पांच साल पहले किए सर्वेक्षण के अनुसार सड़कों के किनारे येलो लाइन के तहत 1,342 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा थी। इसके बाद सर्कुलर रोड समेत शहर के अन्य संपर्क मार्गों को भी चौड़ा किया गया है। ऐसे में प्रशासन को उम्मीद है कि नए सर्वेक्षण में दो हजार से अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हजारों भवन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी में पार्किंग की कमी के कारण लोगों को रोजाना वाहन खड़े करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में लोग सड़कों के किनारे जहां जगह मिलती है, वहां गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और पुलिस ऐसे वाहनों के चालान काटती है। इस वजह से लोगों को चालान भरने के साथ ही पार्किंग को लेकर विवादों का भी सामना करना पड़ता है। दोबारा सर्वेक्षण होने से उन स्थानों पर भी येलो लाइन की मार्किंग की जा सकेगी, जहां सड़क की टारिंग के कारण पहले की लाइनें मिट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों के किनारे एक तरफ रहेगी येलो लाइन
राजधानी शिमला में यातायात सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने सड़कों के एक तरफ ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। येलो लाइन पार्किंग के लिए सर्वेक्षण करने वाली टीम में डीएसपी ट्रैफिक भी शामिल होंगे। पुलिस विभाग के मुताबिक शहर की सड़कों के दोनों ओर पार्किंग की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में लोगों को सड़कों के एक तरफ ही येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलेगी।



कोट
राजधानी की सड़कों पर येलो लाइन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शुक्रवार से स्थान चिह्नित करने का काम दोबारा शुरू होगा। शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से स्थानों का चयन करेंगे।
-भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article