फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Even after the road is restored, vehicles will not be able to reach the vegetable market

Shimla News: सड़क बहाल होने पर भी सब्जी मंडी तक नहीं जा सकेंगे वाहन

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even after the road is restored, vehicles will not be able to reach the vegetable market
सीबीडी प्रोजेक्ट के काम से रहेगी हादसे की आशंका
विज्ञापन

लोगों की आवाजाही और वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

कार्ट रोड पर बने अनलोडिंग पॉइंट, मजदूर करेंगे ढुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में नगर निगम के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब सब्जी मंडी मैदान तक निजी गाड़ियों और सब्जियों से लदे वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
बरसात में ढही सब्जी मंडी की सड़क को बहाल करने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल आम सड़क के तौर पर नहीं किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान हादसों की आशंका और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क पर लोगों की आवाजाही और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में आढ़तियों और कारोबारियों को सब्जियां कार्ट रोड पर ही उतारनी होंगी। यहां से मजदूरों को पीठ पर उठाकर फसलें मंडी तक पहुंचानी होंगी।
विज्ञापन


कार्ट रोड पर बनाए गए अनलोडिंग पॉइंट पर भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर सामान उतारकर उसे मंडी तक पहुंचाना होगा। ऐसे में सड़क बहाली से कारोबारियों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और सब्जी मंडी में माल की ढुलाई मजदूरों पर ही निर्भर रहेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जा रहे सीबीडी प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम पूरा होने और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होने तक यही व्यवस्था लागू रहने की योजना है। ऐसे में आगामी एक से दो साल तक कारोबारियों को माल ढुलाई की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग बनाएगा सब्जी मंडी तक रास्ता
सीबीडी प्रोजेक्ट के निर्माण के बीच लोक निर्माण विभाग सब्जी मंडी तक पहुंचने के लिए छह मीटर चौड़ा रास्ता बनाएगा। इसी रास्ते से आढ़ती और कारोबारी मजदूरों के माध्यम से अपना सामान मंडी तक पहुंचाएंगे। सब्जी मंडी में रोजाना खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से होकर जाना होगा। निर्माण स्थल से होकर किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 12 जुलाई को सब्जी मंडी मैदान की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा ढह जाने के बाद इसे वाहनों और आम लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था। कार्ट रोड को चौड़ा करने के लिए की गई कटिंग के कारण पहाड़ी से चट्टानें और मलबा कार्ट रोड पर आ गया था।



सीबीडी प्रोजेक्ट का कार्य हो गया है शुरू
सीबीडी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए साइट पर बड़ी मशीनें और उपकरण लाए जाएंगे। खोदाई और निर्माण कार्य के दौरान सब्जी मंडी मैदान की ओर जाने वाली सड़क का इस्तेमाल प्रोजेक्ट के कार्यों के लिए किया जाएगा। ऐसे में इस सड़क पर सब्जियों से लदे वाहनों और आम लोगों की आवाजाही बहाल करना जोखिम भरा होगा। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सब्जियों की अनलोडिंग कार्ट रोड के पास निर्धारित अनलोडिंग पॉइंट पर ही की जाएगी।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, डिवीजन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article