फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   yellow alert of heavy snowfall, rainfall including thunderstorm and hailstorm in himachal

हिमाचल की चोटियां बर्फ से लकदक, शिमला में बारिश से कड़ाके की ठंड

Tue, 26 Nov 2019 02:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
yellow alert of heavy snowfall, rainfall including thunderstorm and hailstorm in himachal
rohtang pass - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद झरने, झीलें और पेयजल स्रोत जम गए हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद दो दिसंबर तक धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग, मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी दर्ज की गई। दर्रा और टनल बंद होने से बचाव दल की टीम ने दो लोगों को पैदल ही बर्फ से लकदक रोहतांग पार करवाया।

चूड़धार में भी ताजा बर्फबारी

yellow alert of heavy snowfall, rainfall including thunderstorm and hailstorm in himachal

उधर, सिरमौर के चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग, पांगी, भरमौर और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। मंडी के बनाला में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक बंद रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीनरी से मलबा हटाया।  राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 13.6, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 19.4, कल्पा 8.3, धर्मशाला 14.6, ऊना 24.2, नाहन 20.1, सोलन 18.0, कांगड़ा 22.7, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 21.1, चंबा 19.4, डलहौजी 8.7 और केलांग 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

ये रहा विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

yellow alert of heavy snowfall, rainfall including thunderstorm and hailstorm in himachal

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -3.4 
कल्पा      0.6
मनाली      3.2
शिमला      6.1
सुंदरनगर    7.0 
धर्मशाला    8.4
ऊना       9.6 
सोलन      7.4
कांगड़ा     9.2
मंडी      10.6
बिलासपुर  9.5
हमीरपुर    9.8
चंबा      8.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed