वरुण धवन संग दिखेगी हिमाचल की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर विक्की डोनर, टोटल सियापा और एक्शन जैक्शन में अपने अभिनय के दम पर नाम कमा चुकी हिमाचल की बेटी यामी गौतम की एक और फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यामी बदलापुर फिल्म में वरुण धवन की पत्नी के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
हिमाचल से बॉलीवुड में कदम रखकर अपनी कामयाबी का लोहा मनवा चुकीं प्रीति जिंटा, कंगना रणौत के बाद अब यामी गौतम बडे़ पर्दे पर अपनी कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। यामी की पहली फिल्म 20 अप्रैल, 2012 को विक्की डोनर आई थी।
ज्वालामुखी भी जल्द आएंगी मां के दरबार
इसकी अपार सफलता के बाद 7 मार्च, 2014 को ‘टोटल सियापा’ और इसके बाद बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म एक्शन जैक्शन में भी यामी ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है।
अब यामी वरुण धवन के साथ बदलापुर में दिखेंगी। यामी ने बताया कि ‘बदलापुर’ की सफलता की उन्हें पूरी उम्मीद है। दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। ज्वालामुखी में मां के दर्शनों को यामी गौतम अपने परिवार संग शीघ्र आएंगी।
अभिनय की दुनिया से जुड़े हैं यामी के पिता
यामी के पिता मुकेश गौतम अभिनय और निर्देशन की दुनिया से जुडे़ हैं। यामी ने अपने पिता की ओर से निर्देशित पंजाबी फिल्म एक नूर में भी काम किया है। उनके पिता मुकेश गौतम का कहना है कि यामी कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाने में कामयाब हुई हैं।
यामी की परवरिश और पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। बचपन से गंभीर स्वभाव की यामी एक्शन थ्रिलर ‘बदलापुर’ से अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाएंगी। इस सफलता में उनकी माता अंजली गौतम, पिता मुकेश गौतम, बहन सुरीली, भाई ओजस का भी अहम योगदान है।