फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yak wool on display The warmth of a shawl made of

Shimla News: प्रदर्शनी में याक के ऊन से बनी शॉल की गरमाहट

Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yak wool on display 
The warmth of a shawl made of
गेयटी में हथकरघा प्रदर्शनी हुई शुरू
विज्ञापन

10 कारीगरों के उत्पाद किए जा रहे प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में द मनु वीवर्स राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा केंद्र की ओर से सोमवार से हाथों से तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें याक के ऊन से बनी शॉल और पश्मीना शॉल लोगों की पहली पसंद बन रही है।


याक के ऊन को कारीगर हाथ से कताई कर केवल एक दिन में ही तैयार करते हैं। इसकी कीमत 1500 से 10 हजार रुपये तक है। इसके अलावा पश्मीना शॉल 12 से 20 हजार, किन्नौरी शॉल एक से दस हजार और कुल्लवी टोपी 400 रुपये में बिक रही है। 13 दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में करीब 10 कारीगरों के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इसमें किन्नौरी शॉल, नूरपुरी शॉल, स्टॉल, मफलर, वुलन सूट, जैकेट, कुर्ती, कोट, पोंचू, कुल्लू और किन्नौरी टोपियां सहित अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। द मनु वीवर्स राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा केंद्र के सचिव अनिल मेहरा ने बताया के केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जा रहे है। केंद्र में करीब 400 लोग पंजीकृत हैं, जो हस्तशिल्प और हथकरघा का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article