{"_id":"6436cea58ed305ddef0ac716","slug":"yadopati-reinstated-as-state-executive-president-of-youth-congress-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई यदोपति ठाकुर की बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई यदोपति ठाकुर की बहाली
Wed, 12 Apr 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:01 PM IST
सार
युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर यदोपति ठाकुर की बहाली हो गई है। बुधवार देर शाम को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने इस बाबत आदेश जारी किए।
विज्ञापन
यदोपति ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर यदोपति ठाकुर की बहाली हो गई है। बुधवार देर शाम को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने इस बाबत आदेश जारी किए। युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों से पदभार मुक्त किए गए 111 अन्य पदाधिकारियों की बहाली को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बीते दिनों युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सभी पदभार मुक्त किए गए पदाधिकारियों से एक-एक कर बैठक की थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में यदोपति ठाकुर की बुधवार को बहाली हुई है। युवा कांग्रेस प्रभारी ने राहुल गांधी के समर्थन में हुए संसद घेराव में शामिल नहीं होने पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भार मुक्त कर दिया था। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के पुत्र और महासचिव रिंपल चौधरी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के एक उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 29 सचिव और चार संयुक्त सचिव पदों से हटाए हैं। इनके अलावा 47 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त अध्यक्ष भी पद से हटाए गए हैं।
विज्ञापन