राजनीति में आने को लेकर ग्रेट खली ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप उर्फ ग्रेट खली ने प्रदेश के नेताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग भोले भाले हैं, लेकिन राजनेता सही नहीं हैं। राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कहा कि वे सही समय पर राजनीति में उतरेंगे।
भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि कोई भी कार्य ईमानदारी से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने दावा किया की अगर किसी भी सड़क की टारिंग एक साल चल पड़े तो उसकी आगे की मरम्मत वे खुद करेंगे।
मंडी और सोलन में रेसलिंग प्रतियोगिताओं में सरकार का सहयोग न मिलने पर खली ने कहा कि प्रदेश में अगर सरकार से सहारे कुछ करना है तो भूल जाओ। खेलों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।खली बिलासपुर में अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
300 युवाओं को सिखा रहे रेसलिंग की बारीकियां
उन्होंने कहा कि अच्छे काम के लिए अगर राजनीति में आना पड़े तो उसकी शर्म नहीं करनी चाहिए। पूछे जाने पर की प्रदेश के युवाओं के लिए क्या करेंगे तो खली ने कहा कि वे हॉलीवुड में काम छोड़ कर प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी बहुत कुछ करने आए हैं।
300 युवाओं को जालंधर में रेसलिंग की बारीकियां सिखा रहे हैं। रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए इसी महीने 11 नवंबर को पंचकुला, 13 नवंबर को अंबाला, 16 नवंबर को करनाल और 18 नवंबर को नंगल में रेसलिंग प्रतियोगिता करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश से प्रतिभाओं को मौका देने के लिए वह देश भर में रेसलिंग की प्रतियोगिताएं करवा रहे हैं। जहां बेहतर खिलाड़ी निकल रहे हैं, उन्हें अपनी अकादमी में कोचिंग दे रहे हैं।