फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wrong history taught to fifth class student by himachal school education board

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं के विद्यार्थियों को पढ़ा रहा गलत इतिहास

Mon, 04 Mar 2019 01:32 PM IST
ashok chauhan रतन चौहान, अमर उजाला, रोहड़ू
रतन चौहान, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
wrong history taught to fifth class student by himachal school education board

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बेशक सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने का दावे करता रहा हो, लेकिन बोर्ड पांचवीं के विद्यार्थियों को गलत इतिहास पढ़ा रहा है।

विज्ञापन


बोर्ड की पांचवीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक के पेज पंद्रह पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित पद्म देव के बारे में जानकारी लिखी गई है, लेकिन उनके स्थान पर स्वतंत्रता सेनानी सत्यानंद स्टोक्स की फोटो छापी गई है।
विज्ञापन


बोर्ड से हुई इस चूक को स्वयं स्वतंत्रता सेनानी पद्म देव के पोते ने उजागर किया और इस पर आपत्ति की। खास बात यह है कि वर्तमान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उसी भमनोली गांव से ताल्लुक रखते हैं, जहां के निवासी पंडित पद्म देव थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कारनामे को देखकर विद्यार्थियों के अभिभावक भी हैरान

wrong history taught to fifth class student by himachal school education board

पुस्तक के स्कूल में पहुंचने पर शिक्षा बोर्ड के इस कारनामे को देखकर विद्यार्थियों के अभिभावक भी हैरान हैं। पंडित पद्म देव के पोते रमेश मुखिया भी स्थानीय स्कूल में शिक्षक हैं।

उन्होंने जब पांचवीं के इतिहास की पुस्तक को खोला तो उनके दादा की फोटो के स्थान पर सत्यानंद स्टोक्स की फोटो देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से भी की है।

 

इस गलती को तुरंत ठीक करने की मांग उठाई, लेकिन इस साल पुस्तकें स्कूल में बांटी जा चुकी हैं। अब बोर्ड ने इस त्रुटि को माना है। अगले शिक्षा सत्र से इसको ठीक करने का आश्वासन दिया है। 

पुस्तकों का प्रकाशन पूरी सतर्कता के साथ किया गया है। हो सकता है किसी पुस्तक की वाइंडिंग करते समय कोई पृष्ठ गलत लग गया हो। यदि ऐसा है तो पुस्तक को बदला जाएगा।- डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed