{"_id":"903619851a8a3b893ed414e4bdd10324","slug":"written-test-of-jail-warden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन की परीक्षा देने जा रहे जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन की परीक्षा देने जा रहे जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार विभाग में रिक्त वार्डन के पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त को पुलिस लाइन भराड़ी शिमला में होगी। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 60 अंकों का पेपर एक घंटे में हल करना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए जेल विभाग ने काल लेटर जारी कर दिए हैं। परीक्षा से पहले काल लेटर दिखाना जरूरी होगा। अभ्यर्थी admis.hp.nic.in/hpprisons वेबसाइट से भी काल लेटर ले सकते हैं। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान के प्रश्न जमा दो स्तरीय और गणित के प्रश्न दसवीं स्तर के होंगे। जेल विभाग ने वार्डन पदों के लिए 15 से 27 जुलाई तक पुलिस लाइन भराड़ी, पंडोह और सकोह में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली थी।
विज्ञापन
जेल विभाग में 84 वार्डन पदों के लिए भर्ती हुई थी। जेल अधीक्षक एमएस राणा ने बताया कि 24 अगस्त को जेल वार्डन पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों को काल लेटर नहीं मिले हैं, वे इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।