फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   written exams schedule for joa steno typist by Atal Medical and Research University

Recruitment: नेरचौक विवि में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 14-19 जून को होगी परीक्षा

Tue, 31 May 2022 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 May 2022 06:41 PM IST
सार

14 जून को असिस्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा होगी, जबकि 19 जून को जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के लिए परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
written exams schedule for joa steno typist by Atal Medical and Research University
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल विवि नेरचौक में विभिन्न विभागों में स्टाफ के 17 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विवि की ओर से परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें 14 जून को असिस्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा होगी, जबकि 19 जून को जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के लिए परीक्षा ली जाएगी। विवि के पास इसके लिए सैकड़ों आवेदन पहुंच गए हैं और छंटनी के दौरान सही पाए गए आवेदकों के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र भी भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


विवि में कुल 17 पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों को भरने से प्रदेश में अब मेडिकल शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता आएगी। सहायक अकाउंटेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ कार्यालय सहायक और चपरासी के पदों के खाली होने से कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब इन रिक्त पदों के भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि 17 पदों को भरने के लिए परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर होगी परीक्षा 
सहायक अकाउंटेंट- 02 पद
स्टेनो टाइपिस्ट- 03 पद
कनिष्ठ कार्यालय- 09 पद
चपरासी- 03 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed