फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Writer Dr Piyush Guleri passed away at Dharamsala himachal

हिमाचली लोक साहित्य को संजोने वाले साहित्यकार डॉ. पीयूष गुलेरी नहीं रहे

Sun, 02 Dec 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 02 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Writer Dr Piyush Guleri passed away at Dharamsala himachal

हिमाचली लोक साहित्य को संजोने वाले साहित्यकार डॉ. पीयूष गुलेरी का शुक्रवार देर रात धर्मशाला के समीप चीलगाड़ी में निधन हो गया है। साहित्य से पहाड़ी भाषा को पहचान दिलाने वाले डॉ. पीयूष ने करीब 65 साल साहित्य जगत में हिंदी, संस्कृत, हिमाचली, डोगरी, पंजाबी, उर्दू एवं अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में कार्य किया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


शनिवार को धर्मशाला के चरान खड्ड स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 78 वर्षीय डॉ. पीयूष पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार रात करीब 2.50 बजे धर्मशाला के चीलगाड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार समेत साहित्य जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पीयूष गुलेरी के निधन पर जताया शोक 

Writer Dr Piyush Guleri passed away at Dharamsala himachal

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध साहित्यकार पीयूष गुलेरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले गुलेरी का शनिवार को निधन हो गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य की दुनिया में गुलेरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है और विशेषकर पहाड़ी साहित्य में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू इत्यादि विभिन्न भाषाओं में पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

मैं सोचा दा क्या होआ दा..इक दूजे जो टोआ दा

मैं सोचा दा क्या ओआ दा, इक दूजे जो टोआ दा... के रचयिता साहित्यकार डॉ. पीयूष गुुलेरी की पांच मौलिक, छह सह संपादित पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, जबकि एक शोध ग्रंथ सहित करीब 45 शोध पत्र डॉ. पीयूष के नाम हैं। साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 1972 में राज्य स्तरीय सम्मान (साहित्य अकादमी हिमाचल प्रदेश), हिम हम्मीर, संध्यापुरी, हिमाचल केसरी, फ्रेंड्स यूनिवर्सल अवार्ड, हिंदी-साहित्य सम्मेलन ताशकंद सम्मान, पुरोहित चंद्रशेखर राष्ट्रीय पुरस्कार और यशवंत सिंह परमार के सम्मान से सम्मानित किया गया। 

डॉ. पीयूष गुलेरी का जन्म 14 अप्रैल 1940 में कांगड़ा के गुलेर गांव में राजपुरोहित पिता पंडित कीर्तिधर शर्मा गुलेरी और माता सत्यवती गुलेरी के घर में हुआ। पीयूष गुलेरी का असल नाम कृष्ण गोपाल है, जबकि उनके साहित्यिक गुरु सोमनाथ सिंह ने उन्हें पीयूष उपनाम दिया। पीयूष गुलेरी ने राजा हरिश्चंद्र सनातन धर्म हाई स्कूल में दसवीं की परीक्षा वर्ष 1955 में पास की।

वहीं, भूषण, प्रभाकर, बीए, एमए और बीएड पंजाब, जबकि प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षक डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा एवं पद्म सिंह शर्मा के निर्देशन में कुरुक्षेत्र महाविद्यालय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। बचपन के दिनों से ही डॉ. पियूष गुलेरी का साहित्य की ओर रुझान हो गया था। साल 1969 में ‘मेरा देश म्हाचल’ शीर्षक से काव्य-संग्रह प्रकाशित हुआ।

इससे पूर्व वर्ष 1964 से आकाशवाणी जालंधर से जय पर्वत की गूंज कार्यक्रम में नियमित रूप से पियूष की हिमाचली रचनाएं प्रसारित होने लगीं। नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया की ओर से ‘किरनी झुल्लां दी’ शीर्षक से कहानी-संकलन का संपादन भी किया। पीयूष गुलेरी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, चंद्रधर शर्मा गुलेरी महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में भी सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed