फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wrestler the great khali will open wrestling academy in himachal

हिमाचल में अकादमी खोलेंगे द ग्रेट खली, पत्रकार वार्ता में किया एलान

Fri, 18 May 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 18 May 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
wrestler the great khali will open wrestling academy in himachal

द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह ने ऊना में कहा कि अगर प्रदेश सरकार सहयोग दे तो हिमाचल में भी रेसलिंग अकादमी बनाऊंगा। खली मंडी जाने से पहले कुछ समय के लिए ऊना के होटल जेएस प्लाजा में रुके जहां पत्रकारों से रूबरू हुए। 

विज्ञापन


खली ने कहा कि वह मंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल की संभावनाओं को लेकर खेल मंत्री गोविंद ठाकुर से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका घर अमेरिका में भी है और अपना बिजनेस भी है। 
विज्ञापन


लेकिन वह चाहता हैं कि अगर देश व प्रदेश में रेसलिंग के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म दिया जाए तो बहुत सारे नौजवान हैं जो आगे आ सकते हैं। जब पंजाब, उत्तराखंड में ऐसे आयोजन करवा सकते हैं तो हिमाचल तो मेरा अपना घर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करवाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेसलिंग खेल

wrestler the great khali will open wrestling academy in himachal

मंडी में जून माह में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेसलिंग का खेल करवाया जा सकता है। इसके लिए खेल मंत्री से मुलाकात की जाएगी। खली ने कहा कि पंजाब में भी अकादमी खोली है तो हिमाचल में क्यों नहीं खुल सकती है। 

पंजाब ने मुझे नौकरी दी और सम्मान भी मिला है। हिमाचल खेल के क्षेत्र में पीछे है लेकिन जितने मेहनती खिलाड़ी हिमाचल के हैं, उनको आगे लाने के लिए यहां पर अकादमी की आवश्यकता है।

खली ने कहा कि वह स्पोर्ट्स मैन हैं। हिमाचल खेलों में पीछे हैं, इसके लिए कुछ करना चाहते हैं। खली ने कहा कि पंजाब में उनकी अकादमी चल रही है, जहां पूरे भारत से खिलाड़ी आते हैं। 

स्टूडेंट कविता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी प्रदर्शन

wrestler the great khali will open wrestling academy in himachal

अभी उनकी स्टूडेंट कविता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी है। मेरा उद्देश्य है कि लोगों को रेसलिंग के प्रति जागरूक किया जाए। खली ने कहा कि मंडी में जून के अंत तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेसलिंग मुकाबला करवाने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार और खेल मंत्री से भी बात चल रही है।

इसी के तहत शुक्रवार को मंडी में खेल मंत्री के साथ एशक बैठक रखी है जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मंडी में इस तरह के आयोजन के लिए जगह का मुआयना किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इसके लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed