Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Worship Parshuram by offering Arghya to Sun God

Shimla News: सूर्य देव को अर्घ्य देकर करें परशुराम की पूजा

Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Worship Parshuram by offering Arghya to Sun God
शिमला। परशुराम जयंती के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा करना फलदायी होता है। परशुराम की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि काे भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष परशुराम जयंती 29 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार तृतीया
विज्ञापन

तिथि शाम 5:42 बजे शुरू होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। परशुराम जयंती के दिन विशेष विधि से पूजा करना लाभदायक होता है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद गंगाजल मिले जल से स्नान करें। स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर भगवान परशुराम की मूर्ति या चित्र की स्थापना करें। इसके बाद उन्हें फूल, अक्षत, चंदन, तुलसी और शमीपत्र अर्पित कर पूजा करें। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश चंद्र नोटियाल ने बताया कि परशुराम जयंती के दिन विशेष विधि से पूजा करने और प्रदोष काल में व्रत करने से इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम आज भी धरती पर मौजूद हैं। यही वजह है कि उनकी पूजा विधि भगवान विष्णु के अन्य अवतारों श्रीराम और कृष्ण से अलग है। दक्षिण भारत में उडुपी के निकट पजाका नामक स्थान पर परशुराम का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है। ऐसी मान्यता है कि भविष्य में भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को परशुराम शस्त्र विद्या सिखाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article