{"_id":"6505668519a9d7f95904c429","slug":"world-ozone-day-2023-programme-in-centre-for-science-learning-and-creativity-shoghi-shimla-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डीसी राणा, छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डीसी राणा, छात्रों को किया सम्मानित
Sun, 17 Sep 2023 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:52 PM IST
सार
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल की शरन्या सूद, कनिका चौहान ने पहला, डीएवी लक्कड़ बाज़ार के शुभा महाजन, हिमांश मेहता ने दूसरा, कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार की सलोनी और सपना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीसी राणा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद हिमकोस्ट के ईआईएसीपी पीसी हब की ओर से विश्व ओजोन दिवस पर शनिवार को शोघी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमकोस्ट के सदस्य सचिव डीसी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल की द्वियानी चौहान और प्रिथा डोगरा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
सेंट एडवर्ड के अनिरुद्ध ठाकुर, अभिज्य ने दूसरा और लालपानी स्कूल के इबादत तथा अभिषेक राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल की शरन्या सूद, कनिका चौहान ने पहला, डीएवी लक्कड़ बाज़ार के शुभा महाजन, हिमांश मेहता ने दूसरा, कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार की सलोनी और सपना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल की प्रेना ने पहला, लालपानी स्कूल के सुर्यांश ने दूसरा, ऑकलैंड हाउस स्कूल की वैदेही ने तीसरा, स्लोगन में ऑकलैंड हाउस स्कूल की अनन्या वर्मा ने पहला, लालपानी के अंकुश ने दूसरा और पोर्टमोर की द्वितीय ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हिमकोस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव सतपाल धीमान ने विज्ञान में रुचि और ओजोन के प्रभाव के बारे में बताया। आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य साइंटिफिक ऑफिसर डॉक्टर एसएस रंधावा, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर दीपशिखा कौर, साइंटिफिक ऑफिसर मनोज कॉल और हिमकोस्ट के अधिकारी तथा ईआईएसीपी पीसी हब की टीम उपस्थित रही।