{"_id":"639099c2d2699872956ec9ed","slug":"world-highest-kaza-petrol-pump-petrol-costs-108-38-rupee-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित काजा पेट्रोल पंप में पेट्रोल 108.38 रुपये प्रति लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित काजा पेट्रोल पंप में पेट्रोल 108.38 रुपये प्रति लीटर
Thu, 08 Dec 2022 07:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:43 AM IST
सार
यह पेट्रोल पंप भारत-तिब्बत सीमा पर ग्रांफू-समदो मार्ग पर समुद्रतल से 3,800 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल-स्पीति के काजा में स्थित है।
विज्ञापन
काजा पेट्रोल पंप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित काजा पेट्रोल पंप में पेट्रोल 108.38 (एक्स्ट्रा प्रीमियम -95) रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। एमएस पेट्रोल के दाम भी 101.69 रुपये प्रति लीटर हैं। यहां डीजल 86.95 और केरोसिन (मिट्टी का तेल) 85.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि यह पेट्रोल पंप भारत-तिब्बत सीमा पर ग्रांफू-समदो मार्ग पर समुद्रतल से 3,800 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल-स्पीति के काजा में स्थित है।
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी शिमला से यह पेट्रोल पंप 425 किलोमीटर की दूर है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का स्पीति घाटी में यह एकमात्र पंप है। इस पंप पर कर्मचारी सर्दी के मौसम में खासकर जनवरी में शून्य से 25 डिग्री तापमान में भी उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करते हैं। वहीं, मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर दो पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन
एक्स्ट्रा प्रीमियम- 95 पेट्रोल
दिनांक रुपये
15 अगस्त 106.99
16 अगस्त 107.46
17 अगस्त से अब तक 108.38
एमएस पेट्रोल
दिनांक रुपये
15 अगस्त 101.24
16 अगस्त 101.69
डीजल
दिनांक रुपये
15 अगस्त 86.65
वर्तमान में दाम 86.95