World Blood Donor Day: हिमाचल में रक्तदान के लिए दिखा भारी उत्साह, अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाए शिविर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिमाचल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर राज्य के पांच जिलों में लगाए गए। इस दौरान लोगों में रक्तदान के लिए भारी उत्साह दिखा। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
अमर उजाला फाउंडेशन और एनएचपीसी के संयुक्त तत्वावधान में एनएचपीसी परिसर नगवाईं में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी आरके जायसवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ जीवानंद चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत पड़ने पर रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। ब्लड बैंक के प्रभारी अरिंदम राय ने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है।
एचआर मैनेजर नवीन जैन और अधिकारी सतीश के सहयोग से यह आयोजन जोनल अस्पताल मंडी और एनएचपीसी अस्पताल नगवाईं के कुशल चिकित्सकों की टीम की देखरेख में किया गया। इस दौरान 34 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में दो महिलाएं भी शामिल रहीं।
इन्होंने किया महादान
डॉ. राकेश प्रसाद, मोहम्मद फारुख, प्रकाश चंद वर्मा, विकोय, जितेंद्र मोदगिल, अनिल शर्मा, कुलदीप सिंह, ललित शर्मा, देवी सिंह, हरीश शर्मा, एके शर्मा, किशोरी लाल, दिवाकर त्रिपाठी, वैभव, अरुण कुमार, एडीपी रेड्डी, मनोज कुमार, हीरा लाल, अनिल कुमार, ललित कुमार, दीपक राज, हीरा लाल, खेम राज, निर्मला राणा, मोनिका, चमन लाल शर्मा, कपिल शर्मा, दिनेश कुमार, महेश कुमार, लाल चंद, राकेश कुमार, विजय कुमार, फैजाबान सद्दिकी, सतीश कालिया ने रक्तदान किया।
गांधी चौक हमीरपुर पर 47 लोगों ने किया महादान
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को गांधी चौक हमीरपुर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर शिविर में बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। उपायुक्त और एसपी ने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। शिविर में समाजसेवी संस्था प्रयास की इकाई दीनहित मंडल लंबलू के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अगुवाई में रक्तदाताओं को फल और जूस वितरित किया।
रक्तदान शिविर में राजकुमार, राकेश कुमार, सतपाल शर्मा, पवन कुमार धीमान, विपन, सुरेश कुमार, रविंद्र कौंडल, कवि राज, विशाल, जितेंद्र चड्ढा, पंकज भारतीय, अनूप कुमार, आशीष कुमार, पवन बन्याल, विजय कुमार, नील कमल, नरेश ठाकुर, अजय कुमार, निशांत गौतम, अर्जुन शर्मा, जसवीर कुमार, संजीव पठानिया, अरविंद्र सिंह, अनूप गुलेरिया, मन्नत पटियाल, बंटी कुमार, सोनी कुमार, सौरव, तरसेम सिंह कौंडल ने रक्तदान किया।
इसके साथ ही विकास कुमार, ओंकार राणा, संजीव गौतम, दीपिका रानी, पंकज मेहता, संजीव वर्मा, सुरभि ठाकुर, नीरज शर्मा, संजय कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, तारीक शर्मा, अरविंद कुमार, मिंटू और प्रवीण कुमार ने रक्तदान किया। इनमें से एपीएस संस्थान के प्रबंधक सतपाल शर्मा ने 88वीं बार, प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज भारतीय ने 53वीं बार और संजय कुमार ने 28वीं बार रक्तदान किया।
इसके अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों, राहगीरों, युवाओं सहित अन्य लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, हिमुडा के निदेशक विजय पाल सोहारू, ब्लड बैंक हमीरपुर के प्रभारी डॉ. राकेश, स्टाफ नर्स कमलेश कंवर, अटेंडेंट नसीब सिंह, राजेंद्र कुमार और वैन चालक अशोक कुमार मौजूद रहे।
सोलन में 34 लोगों ने दिया रक्त
‘अमर उजाला’ ने सोलन के बड़ोग बाईपास स्थित होम्योपैथिक कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। शिविर में 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जो ब्लड बैंक सोलन भेजा गया।
रक्तदान शिविर में कॉलेज प्रशिक्षुओं, स्टाफ और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर करीब 10 बजे शुरू हुआ। कॉलेज के एमडी विशाल ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रशिक्षु महिला डॉक्टरों ने भी उत्साह दिखाया।
13 महिला प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व चिकित्सक ने सभी रक्तदानियों की पूरी स्वास्थ्य जांच की और तंदुरुस्त पाए जाने पर उन्हें रक्तदान की इजाजत दी गई। कॉलेज के एमडी विशाल ने बताया कि स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है।
उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाता है। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने वालों में अवनीत कौर, यविंग टेली, शीतल राणा, हिमानी, नम्रता, अनिल, जसवंत धीमान, डॉ. पवन, विशाल, नवाब, आदित्य, कीर्ति, मनीष, राकेश शर्मा, रामकृष्ण, पुन्यो नोविंग, जश्न संधु, केदार, नरेंद्र, डोकुर, डॉ. मनीष त्रिपाठी, राकेश सैनी, तरसेम वर्मा, हमिंग्टेय, टोको टाटा, सुवमंता, कैगो, टैरेसा, एंजला, नौरोसुंगई, किरण प्रकाश, अमनदीप कौर ने रक्तदान किया।
नालागढ़ में एसडीएम ने बांटे रक्तदानियों को प्रमाणपत्र
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में अमर उजाला के सौजन्य से आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों को शुक्रवार को एसडीएम प्रशांत देष्टा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ये प्रमाणपत्र रक्तदानियों को अमर उजाला ने प्रदान किए। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले वरुण, सरोज कुमारी, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, जगतार सिंह, राशिद अहमद, राजेश सिंह, इंद्रजीत, रामेश्वर, सर्वजीत सिंह, हरदीप सिंह, जगत सिंह, सुरिंद्र सिंह, अजायब सिंह, जगतार सिंह, दर्शन सिंह, जग्गा सिंह, कश्मीरी, रामकुमार, जगतार सिंह, सुनील कुमार, हरजिंदर सिंह, परमजीत, ज्योति भल्ला, बलदीप सिंह, जालम सिंह, सर्वजीत सिंह, शंकर पवार, हरदीप, लवराज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप, जरमन सिंह, गुरपाल सिंह, मनमोहन सिंह, इकबाल सिंह, मनीष और जसप्रीत सिंह को प्रमाणपत्र दिए हैं। इनमें से बलदीप सिंह सैणी ने 23वीं बार रक्तदान किया है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने अमर उजाला के रक्तदान शिविर की इस मुहिम की सराहना कर कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा होती है।
रक्तदान करने में युवाओं ने दिखाया जोश
विश्व रक्तदाता दिवस पर आईटीआई दाड़ी (धर्मशाला) में लगाए गए रक्तदान शिविर में युवाओं ने खूब जोश दिखाया। अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने योगदान दिया।
वहीं आईटीआई दाड़ी के स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग किया। शिविर में उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में करीब 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र और टेडीवियर देकर सम्मानित किया। शिविर में सर्वाधिक संख्या में आईटीआई प्रशिक्षुओं ने रक्तदान कर अन्य युवाओं को भी रक्तदान का संदेश दिया। इसके अलावा आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की ब्लड बैंक की टीम से अंजना गुलेरिया, सुनील हंस, अनिल और चालक अनिल ने सेवाएं दीं। वहीं रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्य रमेश अवस्थी, संतोष कटोच और एसएस बैंस ने भी अपनी सेवाएं दीं।
इन्होंने किया रक्तदान
आईपीएच से त्रिलोक राज, स्कूल शिक्षा बोर्ड से कमल कांत, राजिंद्र कटोच, कमल, विवेक चौधरी, अमन कुमार, राजेश्वर सिंह, रिश्व गुरंग, नरेश कुमार, नरमिंद्र सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक, तुषार, देवराज, राजेश, रोहित, दीक्षित चौधरी, अमिश कुमार, गगन, अजय परमार, राजेश कुमार, अर्पित कुमार, दुर्गेश और साहिल चौधरी ने रक्तदान किया।
चंबा में 50 लोगों ने किया रक्तदान
चंबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन चंबा सेवियर संस्था की ओर से किया। रक्तदान को लेकर खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान पचास यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। जोकि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर दिया जाएगा।
जिससे मरीजों को खून की कमी की वजह से किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। मेडिकल कॉलेज में खून की काफी डिमांड रहती है। ऐसे में यह रक्तदान शिविर मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा।
शिविर में इकट्ठा रक्त मरीजों के जीवन बचाने के लिए दिया जाएगा। यह सारा रक्त मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जमा रहेगा। चंबा सेवियर संस्था के पदाधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था के साथ जिले के हजारों रक्तदानी जुड़े हैं।
जोकि जरूरत के समय अस्पताल में जाकर मरीजों को रक्तदान करते रहते हैं। इसके अलावा संस्था इस तरह के शिविर लगाकर रक्त का स्टॉक अस्पताल में जमा करवा देती है। जिससे मरीजों को ब्लड बैंक में ही रक्त उपलब्ध हो सके। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी गिरधारी लाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।